मुख्य समाचार

जयंती पर याद किये गये बापू व लाल बहादुर शास्त्री 

पटना। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150 वीं जयंती पर राज्यपाल फागू चौहान, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एवं डिप्टी सीएम सुशील मोदी ने गांधी मैदान स्थित बापू की विशाल प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। उन्होंने बापू के  व्यक्तित्व एवं कृतित्व का स्मरण किया। मुख्यमंत्री ने उनके आदर्शों को जीवन में उतारने का संकल्प भी लिया।

पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर शास्त्रीनगर पार्क में राजकीय समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में उपस्थित गणमान्य ने उनकी जीवनी से प्रेरणा लेकर राष्ट्रीय एकता को मजबूूत बनाने का संकल्प लिया।  सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के कलाकारों ने आरती, भजन, कीर्तन एवं देशभक्ति गीतों को पेश किया।

समारोह में विधानसभा अध्यक्ष विजय चौधरी , मंत्री नंद किशोर यादव, कृष्णनंदन वर्मा एवं अशोक चौधरी, एमएलसी संजय कुमार सिंह एवं रणवीर नंदन, कई सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। 


संबंधित खबरें