नई दिल्ली । वित्त मंत्रालय 2020-21 बजट की तैयारी 14 अक्टूबर 2019 से शुरू करेगा। मंत्रालय को अन्य बातों के अलावा आर्थिक वृद्धि में नरमी और राजस्व संग्रह में कमी के महत्वपूर्ण मसलों का समाधान करना है। एक फरवरी 2020 का पेश होने वाला बजट वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का दूसरा बजट होगा।
बजट परिपत्र (2020-21) के अनुसार बजट से पहले संशोधित अनुमान को बैठकें 14 अक्टूबर 2019 से शुरू होंगी और नवंबर के पहले सप्ताह तक जारी रहेगी। व्यय सचिव की वित्तीय सलाहकारों के साथ चर्चा पूरी होने के बाद वित्त वर्ष 2020-21 के लिए बजट अनुमानों को अस्थायी तौर पर अंतिम रूप दिया जायेगा।