पटना। महानायक अमिताभ बच्चन ने मुख्यमंत्री राहत कोष में 51 लाख रुपये का चेक दिया है। महानायक के प्रतिनिधि विजय नाथ मिश्रा ने चेक डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी को सौंपा। डिप्टी सीएम ने सहयोग के लिए बिहारवासियों की ओर से अमिताभ बच्चन का आभार जताया है।

चेक बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिए दी गई है। चेक के साथ संलग्न पत्र में बच्चन ने लिखा है कि हमने सीएम रीलिफ फंड, बिहार में योगदान का प्रचार अपने टीवी शो ‘केबीसी’ में भी किया है।