मुख्य समाचार

त्योहार से पहले राज्यकर्मियों को तोहफा देगी सरकार 

पटना । राज्य सरकार के कर्मियों को दिवाली-छठ से पहले अक्टूबर माह का वेतन मिल जायेगा। साथ ही केंद्र की तर्ज पर पांच प्रतिशत बढ़ी दर से महंगाई भत्ता देने की तैयारी भी चल रही है। डिप्टी सीएम सह वित्तमंत्री सुशील कुमार मोदी ने बताया कि 25 अक्टूबर से राज्यकर्मियों को अक्टूबर माह का वेतन भुगतान शुरू हो जायेगा।

इसके लिए सीएफएमएस के तहत 18 अक्टूबर से ऑनलाइन वेतन विपत्र पेश कर संबंधित कोषागार पदाधिकारियों को वेतन भुगतान शुरू करने का निर्देश  है। अभी राज्यकर्मियों को प्रत्येक महीने की पहली तारिख से वेतन भुगतान किया जाता है, लेकिन इस साल दिवाली-छठ के मद्देनजर त्योहार से पहले उन्हें वेतन भुगतान किया जायेगा। 

केंद्र सरकार ने अपने कर्मियों को 1 जुलाई, 2019 से 12 की जगह 17 प्रतिशत महंगाई भत्ता देने का निर्णय लिया है। राज्य सरकार के पेंशनधारियों को भी उसी दर से महंगाई भत्ता का भुगतान किया जायेगा। इससे राज्य सरकार पर 1,048 करोड़ का अतिरिक्त व्यय भार संभावित है।
 


संबंधित खबरें