मुख्य समाचार

डिप्टी सीएम ने भी शुरू की इलेक्ट्रिक वाहन की सवारी

पटना। जल-जीवन-हरियाली अभियान के शुभारंभ के मौके पर डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी ने इलेक्ट्रिक कार ‘टाटा टाइगर’ की सवारी शुरू की। मुख्यमंत्री कुछ माह पहले से इलेक्ट्रिक वाहन का प्रयोग कर रहे हैं। 10.5 लाख कीमत की यह गाड़ी बिहार सरकार ने भारत सरकार के उपक्रम ईईएसएल से पांच साल की लीज पर ली है। 

बिजली से तीन घंटे में एक बार चार्ज करने पर यह गाड़ी 110 किमी चलती है। विधान सभा अध्यक्ष, विधान परिषद सभापति एवं मुख्य सचिव आदि के उपयोग के लिए ऐसी नौ गाड़ियां बिहार सरकार ने लीज पर ली है। प्रदूषण के कुप्रभाव से बचने के लिए पेट्रोल एवं डीजल की जगह इलेक्ट्रिक एवं सीएनजी वाहनों को सरकार प्रोत्साहित कर रही है। 
 


संबंधित खबरें