मुख्य समाचार

सुप्रीम कोर्ट के आदेश को सबको स्वीकार करना चाहिए

पटना/09.11.19 । मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि अयोध्या के मसले पर शुरू से हमारा विचार रहा है कि या तो इस समस्या का हल आपसी सहमति से हो या न्यायालय के आदेश से हो। अब तो सुप्रीम कोर्ट का आदेश है। सबको इसे स्वीकार और स्वागत करना चाहिए। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस मसले का जो समाधान है। इसे मानते हुए सबको एक दूसरे के प्रति सम्मान का भाव रखना चाहिए। यह समाज में प्रेम और भाईचारा बनाये रखने के लिए बहुत उपयोगी होगा। उन्होंने कहा कि आज का सुप्रीम कोर्ट का फैसला एकमत से आया हुआ फैसला है और यह पूरी तरह से स्पष्ट भी है। इस मसले पर आगे अब किसी तरह का कोई विवाद नहीं होना चाहिए। सरकार को भी कुछ जिम्मेदारी दी गई है। 
 


संबंधित खबरें