नई दिल्ली/22.11.19। केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल ने संसद में कहा कि बिहार और पश्चिम बंगाल में पर्याप्त कच्चा माल और संभावनाओं के बावजूद मेगा फूड पार्क परियोजनाओं को लागू करने में काफी कठिनाई आ रही है। हरसिमरत ने राज्यसभा में प्रश्नकाल के दौरान एक पूरक प्रश्न के उत्तर में यह बात कही ।
उन्होंने सदन को सूचित किया कि बिहार में वर्तमान में मेगा फूड पार्क की एक परियोजना को लागू किया जा रहा है। राजद के मनोज कुमार झा ने पूछा था कि वर्तमान में बिहार में मेगा फूड पार्क की कितनी योजनाएं चल रही हैं ?