पटना । जेपी सेतु पर भारी वाहनों का परिचालन रात दस बजे से सुबह पांच बजे तक रहेगा। शहर के बाहर से सभी प्रकार के भारी वाहनों का प्रवेश रात दो बजे के बाद से बेलदारीचक, टाॅल प्लाजा, रानी तलाब (कनपा) एवं डुमरी के पास रोक दिया जायेगा ताकि पांच बजे तक सभी ट्रक जेपी सेतु को पार कर जायें।
डीएम कुमार रवि ने बताया कि ओवर लोडेड भारी वाहनों पर कड़ी कार्रवाई की जायेगी। जांच के लिए जेपी सेतु पर प्रत्येक दिन मजिस्ट्रेट के साथ पुलिस पदाधिकारी एवं सशस्त्र बल प्रतिनियुक्त किये गये हैं।