मुख्य समाचार

प्रेमचंद रंगशाला में जिला युवा उत्सव दस दिसंबर को 

पटना । पटना जिला युवा उत्सव 2019-20 का आयोजन दस दिसंबर को प्रेमचंद रंगशाला, राजेंद्र नगर में सुबह दस बजे से होगा। उत्सव में 15 से 35 वर्ष तक के युवा भाग ले सकते हैं। डीएम कुमार रवि ने बताया कि प्रतिभागी योग्यता एवं जन्म प्रमाणपत्र, आधार कार्ड एवं दो फोटो अवश्य लायेंगे। सभी सामान की व्यवस्था प्रतिभागियों को स्वयं करनी होगी। आयोजक इसकी आपूर्ति नहीं करेंगे। विशेष जानकारी के लिए जिला खेल पदाधिकारी, पाटलिपुत्र खेल परिसर, कंकड़बाग के मोबाइल नंबर 9431251305 पर संपर्क कर सकतें हैं।

युवा उत्सव में समूह गायन एवं लोकनृत्य, एकांकी नाटक, शास्त्रीय नृत्य (कथक, ओडिसी, भरत नाट्यम , मणिपुरी, कुचीपुरी एकल), शास्त्रीय गायन, शास्त्रीय वादन एकल (सितार, गिटार, तबला, बांसुरी, वीणा, मृदंगम), हारमोनियम वादन की प्रतियोगिता होगी। इसके अतिरिक्त लोकगथा गायन, लोकगीत, सुगम संगीत, वायलिन वादन, सारंगी वादन, सरोद वादान, शहनाई, पखावज एवं धमाड की स्पर्धा होगी। चाक्षुष कला में चित्रकला, हस्तशिल्प मूर्तिकला एवं फोटोग्राफी प्रतियोगिता भी होगी।
 


संबंधित खबरें