पटना। सशस्त्र सेना झंडा दिवस पर अपर मुख्य सचिव आमिर सुबहानी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को सशस्त्र सेना झंडा दिवस का फ्लैग लगाया। सीएम ने देश के बहादुर सैनिकों के प्रति श्रद्धा एवं सम्मान प्रकट करते हुए कहा कि उनकी कुर्बानियां अमर है।
सीएम ने बिहार स्टेट एक्स सर्विसमैन बेनेवोेलेंट फंड में अंशदान किया। साथ ही बहादुर सैनिकों के कल्याण एवं पुनर्वास के लिये राज्यवासियों से बिहार स्टेट एक्स सर्विसमैन बेनेवोलेंट फंड में अंशदान करने की अपील की। इस अवसर पर बिहार सैनिक कल्याण निदेशालय के रिटायर्ड कर्नल दिलीप प्रसाद, सीएम के प्रधान सचिव चंचल कुमार, सचिव मनीष कुमार वर्मा एवं अनुपम कुमार समेत कई अधिकारी उपस्थित थे।