पटना। पाटलिपुत्र पार्क में पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा का लोकार्पण मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया। भवन निर्माण विभाग के प्रधान सचिव चंचल कुमार ने मुख्यमंत्री को वाजपेयी जी की छोटी मूर्ति एवं पुस्तक भेंट की।
इस मौके पर डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी, मंत्री प्रेम कुमार, नंद किशोर यादव, अशोक चौधरी एवं संजय झा, सांसद रमा देवी, विधायक अरुण कुमार सिन्हा, संजीव चौरसिया एवं नितिन नवीन, सीएम के परामर्शी, मुख्य सचिव, प्रधान सचिव दीपक कुमार सिंह, सीएम के सचिव मनीष कुमार वर्मा एवं अनुपम कुमार, आयुक्त संजय कुमार अग्रवाल, डीएम कुमार रवि समेत कई पदाधिकारी उपस्थित थे।