मुख्य समाचार

मुख्य सचिव के सेवा विस्तार की अधिसूचना जारी 

पटना। मुख्य सचिव दीपक कुमार के सेवा विस्तार से संबंधित अधिसूचना सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी कर दी है। केंद्रीय कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग ने राज्य सरकार के प्रस्ताव पर 18 दिसंबर को ही सहमति प्रदान कर दी थी। 

छह माह के सेवा विस्तार के बाद दीपक कुमार अब 31 अगस्त 2020 को सेवानिवृत्त होंगे। इससे पहले उनकी सेवानिवृत्ति की तिथि 29 फरवरी थी। वे 1984 बैच के आईएएस अधिकारी हैं।      
 


संबंधित खबरें