पटना। राज्य सरकार ने वर्ष 2020 के पहले दिन 22 आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया है। तबादला किये गये अधिकारी एसपी से एडीजी रैंक के हैं। गृह विभाग ने इस सबंध में अधिसूचना जारी कर दी है।
एसपी : मोतिहारी के एसपी उपेंद्र शर्मा पटना के नये एसएसपी होंगे। वर्तमान एसएसपी गरिमा मल्लिक को प्रमोशन देते हुए सीआईडी में डीआईजी बनाया गया है। मुंगेर के एसपी गौरव मंगला वैशाली के एसपी जबकि वर्तमान एसपी जगुनाथ रेड्डी पटना के रेल एसपी होंगे।
सीवान के एसपी नवीन चंद्र झा मोतिहारी के एसपी, पटना सिटी पश्चिमी के एसपी अभिनव कुमार सीवान के एसपी, बाढ़ की एसडीपीओ लिपि सिंह मुंगेर की एसपी और दानापुर के एसडीपीओ अशोक मिश्रा पटना सिटी पश्चिमी के एसपी बनाये गये हैं।
डीआईजी : भागलपुर के डीआईजी विकास वैभव आतंकवाद निरोधक दस्ता (एटीएस) पटना के डीआईजी होंगे। पटना बीएमपी के डीआईजी पी. कन्नन शाहाबाद क्षेत्र के डीआईजी, पटना के रेल एसपी सुजीत कुमार (प्रोन्नत) भागलपुर के डीआईजी और एससीआरबी के एसपी सिद्धार्थ मोहन जैन (प्रोन्नत) डीआईजी मुख्यालय बनाये गये हैं। निगरानी में एसपी एस. प्रेमलथा (प्रोन्नत) डीआईजी लोकायुक्त और सीआईडी में एसपी अनुसूया रणसिंह साहू (प्रोन्नत) डीआईजी तकनीकी सेवाएं होंगी।

आईजी : मगध क्षेत्र के आईजी पारसनाथ को आईजी बजट, अपील एवं कल्याण, सीआईडी के आईजी अजिताभ कुमार को दरभंगा आईजी, मद्यनिषेध एवं एसवीयू के आईजी रत्न संजय कटियार को आईजी सीआईडी, अमृत राज को मद्यनिषेध एवं एसवीयू का आईजी और शाहाबाद क्षेत्र के डीआईजी (प्रोन्नत) राकेश राठी को गया का आईजी बनाया गया है।
एडीजी : रेलवे के एडीजी अमित कुमार अब पूरी तरह एडीजी लाॅ एंड ऑर्डर का काम देखेंगे। उनके पास लाॅ एंड ऑर्डर का अतिरिक्त प्रभार था। दरभंगा के आईजी पंकज दराद (प्रोन्नत) को एडीजी रेल एवं सुशील एम. खोपड़े (प्रोन्नत) को एडीजी अभियान एवं एटीएस की जिम्मेवारी दी गई है।