नई दिल्ली/बक्सर। निर्भया मामले में चारों दोषियों के खिलाफ पटियाला हाउस कोर्ट ने डेथ वारंट जारी कर दिया है। चारों को बक्सर जेल (बिहार) में बने फांसी के फंदों से लटकाया जायेगा। 22 जनवरी कीे सुबह तिहाड़ जेल में सात बजे फांसी दी जायेगी।
सात साल के बाद आये फैसले पर निर्भया की मां आशा ने कहा कि मेरी बेटी को न्याय मिल गया। फांसी की सजा मिलने से महिलाओं को ताकत मिलेगी। इधर, दोषियों के वकील एपी सिंह ने कहा है कि दस्तावेज मिलने के बाद वह सुप्रीम कोर्ट में क्यूरेटिव पिटिशन दाखिल करेंगे। दोषी अक्षय सिंह, मुकेश, पवन शर्मा एवं विनय गुप्ता ने दिल्ली में 16 दिसंबर 2012 की रात निर्भया मामले को अंजाम दिया था।