पटना। बौद्ध धर्म गुरु दलाई लामा ने मुख्यमंत्री आवास (1 अणे मार्ग) स्थित बोधि वृक्ष के समक्ष परंपरागत तरीके से पूजा की। साथ में बुद्ध स्मृति पार्क के पुजारी रेवता भीखू भंते एवं अन्य बौद्ध भिक्षुओं ने भी विश्व शांति, राष्ट्र एवं राज्य में शांति, समृद्धि एवं खुशहाली के लिये प्रार्थना की। प्रार्थना में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी शामिल हुए।
प्रार्थना के बाद मुख्यमंत्री ने दलाई लामा को भगवान बुद्ध की प्रतिमा प्रतीक चिह्न के रूप में भेंट की। दलाई लामा ने भी मुख्यमंत्री को खादा भेंट कर आशीर्वाद दिया। इस अवसर पर विधान सभा अध्यक्ष, विधान परिषद के सभापति, डिप्टी सीएम, कई मंत्री, जनप्रतिनिधि एवं वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।