मुख्य समाचार

दवा कारोबारियों की मांगों पर विचार करने का आग्रह 

पटना। बिहार चैंबर  ऑफ काॅमर्स एंड इंडस्ट्रीज ने राज्य सरकार से जनहित में दवा व्यवसायियों की मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करने का आग्रह किया है। बिहार केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स एसोसिएशन के आहवान पर सूबे के दवा विक्रेता 22 जनवरी से 24 जनवरी तक अपनी दुकानों को बंद रखेंगे। 

चैंबर अध्यक्ष पीके अग्रवाल ने कहा कि दवा व्यवसाय एक आपात सेवा है। दवा व्यवसायियों की सामाज में अहम भूमिका है। औषधि नियंत्रण प्रशासन द्वारा खुदरा दवा व्यवसायियों को फार्मासिस्ट की उपलब्धता एवं छोटी तकनीक चूक के नाम पर परेशान करना व्यावहारिक प्रतीत नहीं होता है । 

उन्होंने कहा कि जब तक राज्य में आवश्यकता के अनुरूप फार्मासिस्ट की उपलब्धता सुनिश्चित नहीं हो जाती है, तब-तक खुदरा दवा दुकानें जिन्हेें पूर्व में अनुज्ञप्ति निर्गत की गयी है, के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की जानी चाहिए। निरीक्षण के क्रम में यदि किसी दुकान में तकनीकि भूल पायी जाती है, तो उन्हें सुधार का मौका मिले। यदि भविष्य में उस भूल की पुनरावृत्ति होती है। तभी दंड का प्रावधान किया जाना चाहिए । 
 


संबंधित खबरें