काठमांडू/एजेंसी। नेपाल के केंद्रीय बैंक के पास सात करोड़ रुपये के बंद हो चुके 500 और 1000 रुपये के भारतीय नोट पड़े हैं। उसे उम्मीद है कि इसे वापस लेने के लिए भारत जल्द कदम उठाएगा। नेपाल के विदेश मंत्री प्रदीप कुमार ग्यावली ने कहा कि सात करोड़ रुपये के बंद हो चुके भारतीय नोट बैंकिंग चैनल के जरिये यहां आए हैं। उन्होंने उम्मीद जतायी कि पड़ोसी देश जल्द बंद नोटों को वापस लेने के लिए कदम उठाएगा।
भारत सरकार ने आठ नवंबर 2016 को 500 और 1,000 रुपये के पुराने नोट बंद करने की घोषणा की थी। नोटबंदी की घोषणा से नेपाल और भूटान प्रभावित हुए थे। दोनों देशों में भारतीय मुद्रा का व्यापक इस्तेमाल होता है।