मुख्य समाचार

मतदाता दिवस पर पटना डीएम व अररिया एसपी पुरस्कृत

पटना/नई दिल्ली। राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर बिहार के दो अधिकारी सम्मानित किये गये। सम्मान पाने वाले अधिकारी पटना के डीएम कुमार रवि एवं अररिया की एसपी धुरत सयाली सावलाराम हैं। लोकसभा चुनाव 2019 में दोनों अधिकारियों को इनोवेटिव कार्य के लिए अवार्ड मिला है। नई दिल्ली में अररिया एसपी को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने सम्मानित किया। 

पटना में मुख्य सचिव दीपक कुमार ने डीएम कुमार रवि को 15000 हजार रुपये का पुरस्कार एवं प्रशस्तिपत्र दिया। अधिवेशन भवन में आयोजित समारोह में स्टेट आइकाॅन पर्वतारोही संतोष यादव, मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी एचआर श्रीनिवास, पटना प्रमंडल के आयुक्त संजय कुमार अग्रवाल समेत कई अधिकारी उपस्थित थे। 
 


संबंधित खबरें