नई दिल्ली/पटना। महान गणितज्ञ वशिष्ठ नारायण सिंह समेत बिहार से संबद्ध आठ हस्तियों को पद्म पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। लोक सेवा क्षेत्र में जहां पूर्व रक्षा मंत्री जाॅर्ज फर्नांडिस को पद्म विभूषण (मरणोपरांत), वहीं सात को पद्मश्री मिला है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पद्मश्री पुरस्कार पाने वाले बिहार की सभी हस्तियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।
पद्मश्री से सम्मानित : वशिष्ठ नारायण सिंह (मरणोपरांत विज्ञान क्षेत्र ), बिमल कुमार जैन (समाज सेवा), श्याम सुंदर शर्मा (कला क्षेत्र), शांति जैन (कला), रामजी सिंह (समाज सेवा), सुजाॅय के.गुहा (विज्ञान ) एवं डाॅ शांति राय (चिकित्सा)।
डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी ने भी सभी शख्सियतों को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि पद्मश्री से नवाजे गये समाज सेवी बिमल जैन ने पटना-गया रोड स्थित दिव्यांग अस्पताल के माध्यम से तीस हजार से अधिक दिव्यांगों को कृत्रिम अंग देने के साथ आठ हजार से अधिक पोलियो से ग्रसित दिव्यांगों की सर्जरी करायी है।