नई दिल्ली। तीसरे विश्व आलू सम्मेलन को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली से वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग के जरिये संबोधित करेंगे। तीन दिवसीय सम्मेलन का आयोजन 28 जनवरी से गांधीनगर (गुजरात) में हो रहा है। कृषि वैज्ञानिक और विशेषज्ञ आलू अनुसंधान, व्यापार और उद्योग तथा मूल्य श्रृंखला प्रबंधन के क्षेत्र में संपूर्ण उपलब्धियों और अवसरों की समीक्षा करेंगे।
गुजरात देश में आलू का प्रमुख उत्पादक है। भारत में आलू के अंतर्गत आने वाले क्षेत्र में 19 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। पिछले 11 वर्षों में सिर्फ गुजरात में करीब 170 प्रतिशत क्षेत्र बढ़ा है। यह राज्य खेती के लिए आधुनिक तरीकों का इस्तेमाल करता है। सम्मेलन का आयोजन भारतीय आलू एसोसिएशन (आईपीए) ने भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद, केंद्र आलू अनुसंधान संस्थान, शिमला और अंतरराष्ट्रीय आलू केंद्र, पेरू के सहयोग से किया है।