मुख्य समाचार

जदयू से बाहर किये गये प्रशांत किशोर एवं पवन वर्मा 

पटना। जनता दल यूनाईटेड (जदयू) ने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रशांत किशोर एवं महासचिव पवन वर्मा को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता एवं अन्य जिम्मेवारियों से मुक्त कर दिया है। जदयू के प्रधान महासचिव एवं राष्ट्रीय प्रवक्ता केसी त्यागी ने इसकी जानकारी दी। 

प्रशांत किशोर और पवन वर्मा सीएए और दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा के साथ गठबंधन पर लगातार पार्टी विरोधी बयान दे रहे थे। दोनों नेताओं ने ट्वीट कर जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार को पार्टी से मुक्त करने के लिए धन्यवाद दिया है। 

जदयू ने कहा है कि हाल के दिनों में पवन वर्मा एवं प्रशांत किशोर के आचरण से स्पष्ट है वे दल के अनुशासन में नहीं रहना चाहते हैं। पार्टी के नियम के अनुसार जदयू के कार्यक्रम और  निर्णय के विरुद्ध कार्य करना अथवा प्रचार करना अनुशासन के विरुद्ध है।   
 


संबंधित खबरें