नई दिल्ली । निर्वाचन आयोग ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा के स्टार प्रचारकों की सूची से केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर और सांसद परवेश साहिब सिंह वर्मा का नाम हटाने का आदेश दिया है। दोनों नेताओं को आयोग ने चुनाव रैली के दौरान विवादित भाषण पर नोटिस भी भेजा है।