मुख्य समाचार

आम आदमी एवं किसानों के हित में है बजट

पटना। केंद्रीय बजट पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि यह बजट सकारात्मक एवं स्वागतयोग्य है। उन्होंने कहा कि यह बजट आम आदमी और किसानों के हित में है। इनकम टैक्स के स्लैब में बदलाव से मध्यम वर्ग के लोगों को सहूलियत होगी। साथ ही किसानों की खाली एवं बंजर जमीन पर सोलर ग्रिड के निर्माण से उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। 

डिप्टी सीएम : डिप्टी सीएम सह वितमंत्री सुशील कुमार मोदी ने कहा कि बजट से रोजगार सृजन एवं आम लोगों की आमदनी बढ़ाने में मदद मिलेगी। साथ ही बेहतर तरीके से मंदी का मुकाबला भी होगा। 15 वें वित्त आयोग की अनुशंसा पर केंद्रीय करों में पिछले वर्ष की तुलना में बिहार की हिस्सेदारी में 15 हजार करोड़ की वृद्धि भी होगी।
 


संबंधित खबरें