पटना। कॉन्फेडरेशन ऑफ आल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) ने केंद्रीय बजट को एक समग्र दस्तावेज बताया है। बजट आय में वृद्धि के साथ क्रय शक्ति भी बढ़ाएगा। साथ ही घरेलू व्यापार और मैन्युफैक्चरिंग को प्रोत्साहित करेगा।
कैट बिहार चैप्टर के चेयरमैन कमल नोपानी, अध्यक्ष अशोक कुमार वर्मा एवं महासचिव डाॅ रमेश गांधी ने कहा कि सरकार ने देश में व्यापार और वाणिज्य को व्यवस्थित करने के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। घरेलू विनिर्माण और आंतरिक व्यापार, किफायती आवास, डिजिटल भुगतान को बढ़ावा एवं श्रम कानून को सुव्यवस्थित करने की महत्वपूर्ण घोषणाएं की गई हैं। टैक्स ऑडिट की सीमा एक करोड़ से पांच करोड़ तक करना एक साहसिक कदम है। एनबीएफसी को महत्व देना भी सराहनीय है।