पटना। बिहार में औषधीय मशरूम उत्पादन तकनीक के व्यवसायीकरण के लिए 125 लाख रुपये की स्वीकृति राज्य सरकार ने दी है। राज्य में इस योजना का कार्यान्वयन तीन वर्षों में होगा। योजना के अंतर्गत पहले वर्ष में 71.40 लाख रुपये, दूसरे वर्ष में 27.30 लाख एवं तीसरे वर्ष 26.30 लाख रुपये राशि खर्च की जायेगी।
योजना के तहत 2019-20 में डाॅ राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा को तत्काल 34 लाख राशि की स्वीकृति दी गई है। कृषि मंत्री डाॅ प्रेम कुमार ने कहा कि राज्य में बटन एवं ऑयस्टर मशरूम की खेती की जा रही है। मशरूम की कई प्रजातियों में औषधीय गुण हैं। ऐसी प्रजातियों के उत्पादन तकनीक के व्यवसायीकरण की जरूरत है। योजना के कार्यान्वयन से राज्य में औषधीय मशरूम की खेती को प्रोत्साहन मिलेगा।