पटना। पंडित दीनदयाल उपाध्याय की आदमकद प्रतिमा का लोकार्पण मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया। प्रतिमा राजेंद्र नगर स्थित रोड नंबर तीन एवं चार के बीच है। सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के कलाकारों ने भजन एवं देशभक्ति गीतों को पेश किया। इस मौके पर डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी, मंत्री नंद किशोर यादव, मंगल पांडेय, अशोक चौधरी एवं संजय झा मौजूद थे। साथ में विधायक अरुण कुमार सिन्हा, संजीव चौरसिया, नितिन नवीन एवं एमएलसी रामचंद्र भारती समेत बड़ी संख्या में सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ता भी मौजूद थे।