पटना। चार दिवसीय राष्ट्रीय कृषि यंत्र प्रदर्शनी सह किसान मेला-एग्रो बिहार 2020 गांधी मैदान में 14 फरवरी से है। आयोजन कृषि विभाग एवं इंडियन चैंबर ऑफ काॅमर्स ने किया है। 17 फरवरी तक चलने वाली प्रदर्शनी का उद्घाटन कृषि मंत्री डाॅ प्रेम कुमार करेंगे। एग्रो बिहार का आयोजन वर्ष 2011 से लगातार हो रहा है।
प्रदर्शनी में इजराइल की तीन कंपनियां एवं देश के कई राज्यों के करीब एक सौ कृषि यंत्र निर्माता शामिल होंगे। पहली बार रोबोट का भी प्रदर्शन होगा। इसके जरिये किसान एवं अन्य प्रतिभागी संवाद करेंगे। मेले में कृषि यंत्रों की बिक्री भी होगी।