मुख्य समाचार

मालसलामी कम्युनिटी हाॅल निर्माण के लिए राशि स्वीकृत

पटना। पटना सिटी स्थित मालसलामी कम्युनिटी हाॅल निर्माण के लिए 88 करोड़ 44 लाख राशि स्वीकृत की गई है। मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में पर्यटन विभाग के उक्त प्रस्ताव को स्वीकृति दी गई। बैठक में 11 प्रस्तावों पर सहमति बनी। 

त्रिस्तरीय पंचायत एवं ग्राम कचहरी के रिक्त पदों पर चुनाव 18 मार्च को करने एवं इससे संबंधित अधिसूचना 19 फरवरी को जारी होगी। स्वतंत्रता सेनानी एवं प्रखर वक्ता राम विलास शर्मा की जयंती प्रत्येक वर्ष 22 फरवरी को राजकीय समारोह के रूप में मनाने का भी निर्णय लिया गया।   
 


संबंधित खबरें