मुख्य समाचार

बारिश व ओलावृष्टि से फसल क्षति समीक्षा का निर्देश

पटना। सूबे में हुई असामयिक बारिश एवं ओलावृष्टि से फसल क्षति की समीक्षा का निर्देश कृषि मंत्री डाॅ प्रेम कुमार ने दिया है। उन्होंने कहा कि फसल क्षति आकलन का निर्देश संबंधित पदाधिकारियों को दिया गया है। पहले भी प्राकृतिक आपदा की स्थिति में सरकार ने सहायता उपलब्ध करायी है। इस बार भी यदि असामयिक वर्षा एवं ओलावृष्टि से नुकसान हुआ होगा, तो सरकार नियम के अनुसार सहायता उपलब्ध कराने पर विचार करेगी। सरकार का स्पष्ट मानना है कि सरकार के खजाने पर पहला अधिकार आपदा पीड़ितों का है। 
 


संबंधित खबरें