पटना। निदान, यूएनडीपी और पटना नगर निगम के सौजन्य से पटना के 320 सफाईकर्मियों को प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट प्रोग्राम से जोड़ा गया। गर्दनीबाग स्वच्छता केंद्र में कार्यक्रम के तहत कर्मियों का बैंक खाता खुलवाया गया। कचरा प्रबंधन में सफाई कर्मियों का महत्वपूर्ण योगदान है। इन्हें प्लास्टिक कचरा प्रबंधन कार्यक्रम से जोड़ने के लिए पटना नगर निगम ने बड़ी योजना बनाई है।