मुख्य समाचार

पंजाब से आये प्रतिनिधिमंडल ने सीएम से की मुलाकात     

पटना। पंजाब से आये सात सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने एक अणे मार्ग में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से शिष्टाचार मुलाकात की। चंडीगढ़ से पटना सीधी विमान सेवा शुरू हुई है। पहली फ्लाइट से आनेवालों में शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी (एसजीपीसी) के अध्यक्ष सरदार गोविंद सिंह लोंगोवाल, एसजीपीसी के प्रवक्ता प्रेम सिंह चंदुमाजरा, विधायक हरिंदर सिंह, सिमरनजीत सिंह, पूर्व विधायक सुरिंदर सिंह, जगजोत सिंह एवं  एसजीपीसी के जूनियर वाइस प्रेसिडेंट सरदार गुरबख्श सिंह खालसा शामिल थे। मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया।  
 


संबंधित खबरें