पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग को बर्ड फ्लू पर नियंत्रण का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा है कि जिन जिलों में पक्षियों की मौत हो रही है, वहां नजर रखें। फ्लू के प्रभाव को रोकने के लिए जरूरी कदम उठाएं।
बर्ड फ्लू एवं स्वाइन फीवर को लेकर समीक्षा बैठक में सचिव एन. सरवन कुमार ने कहा कि पटना, नालंदा एवं नवादा जिलों में कौओं एवं कुछ पक्षियों में बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई है। इन जिलों में पॉल्ट्री फॉर्म पर भी नजर रखी जा रही है। भागलपुर एवं रोहतास में स्वाइन फीवर की जानकारी मिली है।
सचिव ने कहा कि राज्य के विभिन्न जिलों से पक्षियों के सैंपल को जांच के लिए कोलकाता भेजा जा रहा है। पशु चिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय के विशेषज्ञों की टीम गठित कर कार्रवाई की जा रही है। भागलपुर एवं रोहतास में स्वाइन फीवर की जानकारी मिली है।