मुख्य समाचार

कोरोना हाॅटस्पाॅट क्षेत्र में जारी रखें सघन अभियान             

पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कोरोना हाॅटस्पाॅट क्षेत्रों में समुचित कार्रवाई का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि जहां-जहां संदिग्ध कोरोना मरीजों का संपर्क क्षेत्र रहा है। वैसे स्थलों की गहन स्क्रीनिंग करायें। मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिव एवं अन्य वरीय पदाधिकारियों के साथ कोरोना संक्रमण से निपटने के लिये किये जा रहे कार्यों की समीक्षा की।

सीएम ने लाॅकडाउन एवं सोशल डिस्टेंसिंग का सख्ती से पालन कराने पर जोर दिया। उन्होंने  लोगों से अपील की है कि राज्य के बाहर एवं विदेश की यात्रा करने वाले अपनी ट्रेवल हिस्ट्री नहीं छिपाएं। इससे स्वयं, परिवार एवं समाज को भी खतरा है। उन्होंने टेस्टिंग कैपिसिटी एवं जांच केंद्र बढ़ाने, डाॅक्टरों को पीपीइ किट्स, फेस मास्क, अन्य उपकरण एवं सुरक्षा हर स्तर पर देने का भी निर्देश दिया। 
 


संबंधित खबरें