मुख्य समाचार

निजी स्कूलों को फीस के लिए दबाव नहीं बनाने का निर्देश 

पटना। वर्तमान परिस्थिति में कोई भी निजी स्कूल एक बार में तीन माह की फीस के लिए अभिभावकों पर दबाव नहीं बनायेंगे। अभी सिर्फ एक माह की फीस जमा करने के लिए अभिभावकों से अनुरोध करना है। ट्यूशन फीस के अलावा अन्य शुल्क बाद में किस्त में लिये जायेंगे। इस सबंध में जिला प्रशासन ने सभी स्कूलों को आदेश जारी कर दिया है।  

डीएम कुमार रवि ने बताया कि यदि कोई अभिभावक ट्यूशन फीस भी जमा करने में असमर्थ हैं, तो उन पर किसी प्रकार का दबाव नहीं बनाया जाये। छात्र का नामांकन स्कूल में बना रहेगा। साथ ही ऐसे छात्रों को स्टडी मेटेरियल अन्य छात्रों की तरह उपलब्ध कराये जायेंगे।

स्कूल छात्र हित में स्टडी मेटेरियल वीडियो या पीपीटी के रूप में व्हाट्सएप, ईमेल एवं स्कूल वेबसाइट के माध्यम से उपलब्ध करायेंगे। किताब की होम डिलीवरी के लिए आवश्यक वाहन पास की जरूरत होगी। इसके लिए संबंधित एसडीओ से संपर्क करना होगा। 

इस दौरान स्कूल में कार्यरत शिक्षक एवं कर्मियों को ऑनलाइन वेतन का भुगतान भी करना होगा। सभी आदेशों के पालन के लिए जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं सभी अनुमंडल पदाधिकारी को निर्देश दिया गया है।
 


संबंधित खबरें