नई दिल्ली। खादी और ग्रामोद्योग आयोग (केवीआईसी) ने दोहरी परत के मास्क को तैयार किया है। केवीआईसी को बड़ी मात्रा में मास्क की आपूर्ति के ऑर्डर भी मिले हैं। जम्मू और कश्मीर सरकार नेे 7.5 लाख खादी मास्क की आपूर्ति का ऑर्डर दिया है।
कॉटन कपड़े से निर्मित मास्क का दोबारा इस्तेमाल किया जा सकता है। मास्क की लंबाई सात इंच और चौड़ाई नौ इंच है। इनमें तीन सलवट और बांधने के लिए चार पट्टियां होंगी। केवीआईसी अध्यक्ष वी. के. सक्सेना ने कहा कि ये मास्क अधिक उपयोगी हैं। मास्क हाथ से बुने खादी के कपड़े से तैयार किये गये हैं। इससे सांस लेने में तकलीफ नहीं होगी। ये धोने योग्य एवं बायोडिग्रेडेबल हैं।