पटना। कोरोना वायरस से संक्रमित वैशाली जिला के युवक की मौत आज एम्स में हो गई। एम्स के अनुसार मृतक पहले से ही मल्टीपल इन्फेक्शन से पीड़ित था। दो दिन पहले उसकी रिपोर्ट पाॅजिटिव आयी थी। इसके साथ ही बिहार में कोरोना पाॅजिटिव मृतकों की संख्या दो हो गई।
पहली मौत कतर से लौटे मुंगेर के युवक की हुई थी। वह भी एम्स में भर्ती था। उसकी दोनों किडनी फेल थी। बिहार में अब तक कोरोना पाॅजिटिव मरीजों की संख्या 83 है। इनमें एक्टिव केस 44, 37 स्वस्थ और दो की मौत हो चुकी है।