पटना। आईटीसी एजुकेशन ट्रस्ट ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दो करोड़ राशि दी है। इसके अलावा नवयुग इंजीनियरिंग कंपनी ने पचास लाख, द साउथ एशिया बुद्धिस्ट एसोसिएशन, सुप्रीम इंडस्ट्रीज एवं एके झा स्कीन इंस्टीच्यूट ने दस-दस लाख का चेक दिया है।
बिहार स्टेट को-ऑपरेटिव बैंक ने पांच लाख, बीएसएफसी ने दो लाख, आरसीडी पटना ने दो लाख, रघुनाथ प्रसाद, पूनम यादव एवं सर्फुद्दीन ने क्रमशः 1.25 लाख, सेन डायग्नोटिक्स, जकारिया आरोग्य, संदीप कुमार सिंह, विनीत सिंह, धर्मेंद्र कुमार सिंह एवं अखिल भारतीय दांगी क्षत्रीय संघ ने एक-एक लाख और सिविल कोर्ट इम्पलायज बेगूसराय ने 80 हजार रुपये का चेक मुख्यमंत्री राहत कोष में सौंपा।