नई दिल्ली। पर्यटन मंत्रालय ने कहा है कि एक फर्जी पत्र में यह दावा किया गया है कि कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप के कारण देश के सभी होटल और रेस्तरां 15 अक्टूबर 2020 तक बंद रहेंगे। पर्यटन मंत्रालय के नाम से लिखा गया यह फर्जी पत्र सोशल मीडिया पर सर्कुलेट हो रहा है और पर्यटन क्षेत्र में दहशत फैला रहा है।
इसे ध्यान में रखते हुए पर्यटन मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि पर्यटन मंत्रालय की ओर से ऐसा कोई भी पत्र जारी नहीं किया गया है। लोगों को इस तरह की फर्जी खबरों पर भरोसा नहीं करना चाहिए।