मुख्य समाचार

फसल की कटाई एवं भंडारण शीघ्र करें किसान 

पटना। कृषि विभाग ने किसानों से फसलों की कटाई शीघ्र करने की अपील की है। राज्य में 92 प्रतिशत गेहूं की कटाई हो चुकी है। विभाग ने कहा है कि अगले कुछ दिनों तक कई जिलों में बारिश, आंधी एवं ओलावृष्टि की आशंका है। ऐसी स्थिति में खेत में तैयार फसल को नुकसान नहीं हो। इसलिए फसल की कटाई एवं कटी फसलों की दौनी शीघ्र करा लें।

कृषि मंत्री डाॅ प्रेम कुमार ने कहा कि कटनी के बाद फसल एवं अनाजों का सुरक्षित स्थान पर संग्रहण एवं भंडारण भी कर लेना चाहिए। पैक्सों के माध्यम से न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर गेहूं खरीद की व्यवस्था 15 अप्रैल से जारी है। किसान आवश्यकतानुसार एमएसपी पर गेहूं बेच भी सकते हैं। 


संबंधित खबरें