मुख्य समाचार

अररिया के तत्कालीन जिला कृषि पदाधिकारी निलंबित 

पटना। अररिया के तत्कालीन जिला कृषि पदाधिकारी मनोज कुमार को राज्य सरकार ने निलंबित कर दिया है। अररिया के डीएम एवं एसपी की रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की गई है। रिपोर्ट में जिला कृषि पदाधिकारी पर चौकीदार गणेश लाल ततमा को धौंस दिखाते हुए माफी मंगवाने एवं उठक-बैठक के लिए बाध्य करने का आरोप है।    

निलंबन अवधि में मनोज कुमार का मुख्यालय कृषि निदेशक कार्यालय निर्धारित किया गया है। दो दिन पहले ही मनोज कुमार का तबादला उप निदेशक प्रशिक्षण पद पर पटना किया गया था। 
 


संबंधित खबरें