नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11 मई (सोमवार) को राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये बैठक करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय ने कहा है कि 11 मई की दोपहर तीन बजे प्रधानमंत्री राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ पांचवीं बार बैठक करेंगे।
ज्ञात हो कि लाॅकडाउन का तीसरा चरण 17 मई को समाप्त हो रहा है। कोरोना वायरस से संक्रमण की बढ़ती संख्या को देखते हुए आगे की रणनीति पर चर्चा होगी। देश में लाॅकडाउन 25 मार्च से जारी है।