नई दिल्ली। रेलवे ने सभी यात्री ट्रेनों के लिए 30 जून तक की बुकिंग को कैंसिल कर दिया है। कैंसिल टिकट का पूरा पैसा यात्रियों को मिल जायेगा। इस दौरान प्रवासी श्रमिकों के लिए श्रमिक ट्रेन एवं अन्य राज्यों में फंसे लोगों के लिए स्पेशल ट्रेनों का परिचालन जारी रहेगा। कैंसिल की गई टिकटों की बुकिंग लॉकडाउन से पहले हुई थी।