पटना। मुख्यमंत्री सचिवालय के अधिकारी एवं कर्मचारियों ने स्वेच्छा से एक दिन का वेतन मुख्यमंत्री राहत कोष में दान दिया है। मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार ने एकत्रित राशि को सीएम राहत कोष में जमा कराकर इसकी काॅपी प्रधान सचिव चंचल कुमार को सौंपी। इस अवसर पर सचिवालय के उप सचिव मनोज कुमार, ओएसडी इंद्रवीर कुमार एवं ओमकेश्वर उपस्थित थे।