मुख्य समाचार

सीएम ने दी ईद की बधाई व शुभकामनाएं      

पटना। ईद के मौके पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रदेश एवं देशवासियों विशेषकर मुस्लिम भाई-बहनों को शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कहा है कि पवित्र रमजान के महीने में की गई इबादतों से उनके घर-परिवार के साथ प्रदेश और देश में शांति एवं समृद्धि आये। ईद के मुबारक दिन पर खुदा अपने नेक बंदों को इनाम से नवाजते हैं। खुदा हम सब पर अपनी रहमतों की बारिश करें।

सीएम ने कहा कि भारत एक महान देश है। यहां विभिन्न धर्म, संप्रदाय एवं मतावलंबियों के बीच पारस्परिक सौहार्द, प्रेम और सहिष्णुता बेमिसाल है। सभी लोग एक दूसरे के पर्व त्योहार में शामिल होकर खुशियां बांटते हैं और एक दूसरे के धर्मों का सम्मान करते हैं। इसी से प्रदेश एवं देश को ताकत एवं मजबूती मिलती है। 

वर्तमान में कोरोना वायरस के संक्रमण को देखते हुए प्रत्येक व्यक्ति को सचेत रहना जरूरी है। सभी घर से ही इबादत करें । आपके सहयोग से ही इस महामारी से निपटने में सफलता मिलेगी। 
 


संबंधित खबरें