मुख्य समाचार

चीनी उत्पादों के बहिष्कार की अपील का समर्थन 

नई दिल्ली/एजेंसी। लद्दाख के सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने चीन निर्मित वस्तुओं के बहिष्कार की अपील की है। इसका समर्थन खुदरा कारोबारियों के संगठन काॅन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) ने किया है। वांगचुक ने लद्दाख में चीन की शरारत को देखते हुए भारत वासियों से चीनी सामान के बहिष्कार करने की अपील की है। वांगचुक के जीवन से ही प्रेरित होकर बॉलीवुड की सुपरहिट फिल्म थ्री इडियट्स बनी है। 

कैट ने वांगचुक के आह्वान का समर्थन करते हुए कहा कि उसने चीन से आयात होने वाले उत्पादों की तीन हजार श्रेणियों की सूची तैयार की है। ये ऐसे उत्पाद हैं जिनकी जगह भारतीय उत्पादों का इस्तेमाल किया जा सकता है। महासचिव प्रवीण खंडेलवाल ने कहा कि देश के व्यापारियों को चीन के इन उत्पादों को बेचने से रोकने के लिये जागरूक किया जायेगा। 
 


संबंधित खबरें