मुख्य समाचार

कोरोना काल में योग की प्रासंगिकता और बढ़ी

पटना। डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी ने लोगों से अपील की है कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) की सुबह अपने-अपने घरों में दूरी बना कर परिवार के साथ योग करें। साथ ही कम से कम तीन मिनट का वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड कर पूरी दुनिया के साथ जुड़ें। 

उन्होंने कहा कि छठे अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का थीम  घर पर योग,परिवार के साथ योग रखा गया है। वैश्विक महामारी कोरोना काल में योग की प्रासंगिकता इम्यूनिटी बढ़ाने के साथ शरीर को निरोग व मन को शांत रखने में और बढ़ गई है। 

बिहार के मुंगेर स्थित स्कूल ऑफ योगा का योग की महत्ता स्थापित करने में बड़ी भूमिका रही है। कोरोना संक्रमण की भयावहता की वजह से इस बार योग दिवस पर सार्वजनिक आयोजन संभव नहीं है। बावजूद 45 मिनट तक घर पर परिवार के साथ योगाभ्यास कर हम अपनी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ा सकते हैं। प्रधानमंत्री ने भी एक वीडियो संदेश में लोगों से अपने घर पर योग दिवस मनाने की अपील की है। 
 


संबंधित खबरें