पटना। व्यापारियों की सुविधा के लिए माप-तौल उपकरणों का सत्यापन अब दो एवं तीन साल के लिए होगा। इससे पहले सत्यापन एक एवं दो वर्ष के लिए होता था। इस संबंध में माप-तौल संभाग के अधिकारियों को निर्देश जारी किया गया है।
माप-तौल उपकरणों के सत्यापन में आ रही परेशानी एवं अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर कृषि मंत्री डाॅ प्रेम कुमार ने सूबे के माप-तौल अधिकारियों के साथ वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग के जरिये बैठक की। उन्होंने कहा कि माप-तौल संभाग की जिम्मेवारी है कि उपभोक्ताओं को सामान सही वजन से मिले।
पांच जुलाई तक संबंधित प्रखंड मुख्यालय में केजिंग लगाने का काम भी पूरा करने का निर्देश दिया गया। चालू वर्ष में 24 जून तक राज्य स्तर पर 3.54 करोड़ राजस्व की प्राप्ति हुई है। 308 अभियोग के प्रस्ताव के साथ 307 प्रखंड मुख्यालयों में केजिंग लगाया जाना है।