मुख्य समाचार

पटना सिटी अनुमंडल में बने 18 कंटेनमेंट जोन 

पटना सिटी। पटना सिटी अनुमंडल में 18 कंटेनमेंट जोन बनाये गये हैं। क्षेत्र में 63 कोरोना पॉजिटिव मामले आने के बाद कंटेनमेंट जोन की संख्या बढ़ायी गयी है। डीएम कुमार रवि ने अनुमंडल पदाधिकारी को कंटेनमेंट जोन बनाने, बैरिकेडिंग करने, प्रतिबंधित क्षेत्र घोषित करने संबंधित बैनर लगाने, मेडिकल टीम को सक्रिय एवं कांटेक्ट ट्रेसिंग पता करने का निर्देश दिया है। कंटेनमेंट जोन एरिया को सैनिटाइज करने एवं आवागमन को रोकने का भी सख्त निर्देश दिया गया है।

खाजेकलां थाना क्षेत्र में 50, चौक थाना क्षेत्र में 10 एवं आलमगंज थाना में तीन कोरोना पॉजिटिव केस मिले हैं। खाजेकलां थाना क्षेत्र जोन में 4600 घर एवं इस कंटेनमेंट में व्यक्तियों की संख्या 21500 है। डीएम ने कहा है कि कोरोना से घबराने की नहीं बल्कि सतर्क रहने की जरूरत है। लोगों से दो गज की दूरी बनानेे, मास्क एवं सैनिटाइजर का प्रयोग करने की अपील की है।

कंटेनमेंट जोन क्षेत्र : मुर्गियाचक, खाजेकलां थाना, मरचा गांव, अशोकचक गली खाजेकलां थाना, पुआगली, चौक थाना, टेढ़ी घाट खाजेकलां थाना, पीरदमडिया, मालसलामी थाना, विष्णु हेरिटेज अपार्टमेंट हाजीगंज, चौक थाना, सोनार टोली, खाजेकलां थाना, बेलवरगंज, आलमगंज थाना, बौद्ध विहार कॉलोनी, अगमकुआं थाना, रोड नंबर सात, भागवतनगर, अगमकुआं थाना, बौद्ध विहार कॉलोनी, अगमकुआं थाना, पाटलिग्राम अपार्टमेंट, बजरंगपुरी, अगमकुआं थाना, अगमकुआं बाजार, आलमगंज थाना, मीना बाजार, सब्जी मंडी, आलमगंज थाना।

गुरहट्टा, सदर गली, नून का चौराहा, मच्छरहट्टा, अशोक राजपथ खाजेकलां थाना क्षेत्र, हाजीगंज, बमडोरिया, मथनीतल मोरचा रोड अशोक राजपथ, पश्चिमी दरवाजा से मीना बाजार होते हुए डका इमली तक।
 


संबंधित खबरें