पटना। आठ जिलों में वज्रपात से गुरुवार को 26 लोगों की मौत हो गई । पटना में 6, समस्तीपुर में 7, मोतिहारी में 4, बेतिया में 1, शिवहर में 2, कटिहार में 3, मधेपुरा में 2 और पूर्णिया में 1 व्यक्ति की मौत पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि आपदा की इस घड़ी में वे प्रभावित परिवारों के साथ हैं। उन्होंने अविलंब मृतक के परिजनों को चार-चार लाख रुपये अनुग्रह अनुदान देने के निर्देश दिये हैं। सीएम ने लोगों से अपील की है कि सभी लोग खराब मौसम में पूरी सतर्कता बरतें। खराब मौसम होने पर वज्रपात से बचाव के लिये आपदा प्रबंधन विभाग के समय-समय पर जारी सुझावों का अनुपालन करें। खराब मौसम में घरों में ही रहें।