पटना। कोविड-19 संक्रमण से बचाव के निर्देशों का पालन नहीं करने पर जिला प्रशासन की टीम ने रविवार को 58 दुकानों को नोटिस एवं 33 दुकानों को बंद कराया। जिले के सभी अनुमंडलों में जांच अभियान चलाया गया।
जांच के दौरान पटना सदर में 14 दुकानों को नोटिस एवं चार को बंद, पटना सिटी अनुमंडल में 27 दुकानों को नोटिस एवं 20 को बंद, दानापुर अनुमंडल में तीन दुकानों को बंद, मसौढ़ी अनुमंडल में चार दुकानों को बंद, पालीगंज अनुमंडल में 10 दुकानों को नोटिस एवं बाढ़ अनुमंडल में दो दुकानों को बंद कराया गया।
डीएम ने कोरोनावायरस के संक्रमण की बढ़ती स्थिति को देखते हुए सभी लोगों को अनिवार्य रूप से मास्क का प्रयोग करने, सैनिटाइजर का इस्तेमाल एवं दो गज की सामाजिक दूरी मेंटेन करने की अपील की है।